यह मुझे परेशान करता है, मुझे अन्‍याय पसंद नहीं: वॉर्नर पर लगे लीडरशिप बैन पर उनकी पत्‍नी

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर पर बॉल टेंपरिंग को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा लगाए गए आजीवन लीडरशिप बैन पर उनकी पत्नी कैंडिस वॉर्नर ने कहा है कि यह (बैन) उन्हें परेशान करता है। उन्होंने कहा, "मुझे अन्याय पसंद नहीं है।" बकौल कैंडिस, "यह...वॉर्नर को परेशान नहीं करता क्योंकि वह यूएई जाकर कप्तानी कर सकते हैं...वह भारत में कप्तानी कर सकते हैं।"