यह मेरा बेस्ट नहीं था: विश्व नंबर-1 शतरंज खिलाड़ी कार्लसन को हराने के बाद विदित
प्रो चेस लीग के मैच में दुनिया के नंबर-1 शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराने के बाद भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने कहा है, "यह मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं था। निश्चित तौर पर मैं बेहतर कर सकता हूं।" विदित की 5-बार के विश्व चैंपियन कार्लसन के खिलाफ यह पहली जीत है। विदित और कार्लसन के बीच ऑनलाइन मैच हुआ था।