अरबपति बैंकर उदय कोटक ने कहा है, "यह युद्ध हमें एक बात ज़रूर सिखाता है कि आत्मनिर्भर बनें!" उन्होंने कहा, "यूक्रेन-रूस विवाद दिखाता है कि भौगोलिक स्थिति बहुत महत्वपूर्ण है।" बकौल कोटक, "भारत के पास चीन और पाकिस्तान जैसे परमाणु संपन्न पड़ोसी हैं। रूसी हथियारों पर निर्भरता और अमेरिका से दूरी हमारे सामने कई चुनौतियां पेश करती है।"