जसप्रीत बुमराह द्वारा टेस्ट मैच में इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में रिकॉर्ड 29-रन बनाने पर प्रतिक्रिया देते हुए सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, "क्या यह युवी है या बुमराह? 2007 की याद दिला दी।" गौरतलब है, युवराज सिंह ने टी20 विश्व कप 2007 में ब्रॉड द्वारा फेंके गए एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे।