यह रेफरी पर निर्भर करता है: कनकशन सब्सटीट्यूट के मंज़ूरी पर मोर्ने मॉर्कल

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20I में हर्षित राणा को बतौर कनकशन सब्सटीट्यूट मैच में शामिल किए जाने पर भारत के गेंदबाज़ी कोच मोर्ने मॉर्कल ने कहा, "हमने परिस्थिति अनुसार रेफरी के सामने रिप्लेसमेंट के तौर पर एक नाम रखा था।" उन्होंने आगे कहा, "सब मैच रेफरी पर निर्भर करता है कि वह (रिप्लेसमेंट को) मंजूरी देता है या नहीं।"