यह 'लगान' बंद होना चाहिए: गूगल द्वारा शादी डॉट कॉम ऐप को प्ले स्टोर से हटाए जाने पर अनुपम
गूगल द्वारा अपनी बिलिंग संबंधी नीतियों का पालन नहीं करने को लेकर शादी डॉट कॉम समेत कई ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाने के बाद शादी डॉट कॉम के सीईओ अनुपम मित्तल ने इसे 'भारतीय इंटरनेट के लिए काला दिन' बताया है। उन्होंने ट्वीट किया, "यह नई डिजिटल ईस्ट इंडिया कंपनी है और इस लगान को रोका जाना चाहिए।"