inshorts

यह वक्त भी गुज़र जाएगा: टी20 विश्व कप की टीम में चहल के न चुने जाने के बाद उनकी पत्नी

भारत की टी20 विश्व कप 2021 की 15-सदस्यीय टीम में लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल को न चुने जाने के बाद उनकी पत्नी व कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, "मां कहती है कि यह वक्त भी गुज़र जाना है...सर उठाकर जियो क्योंकि हुनर और अच्छे कर्म हमेशा साथ देते हैं।"