यह वनडे क्रिकेट के लिए सबसे खराब चीज़ है: 2 नई गेंदों वाले नियम पर गौतम गंभीर
पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने स्पिनर आर अश्विन के शो में कहा है कि 2 नई गेंदों का नियम वनडे क्रिकेट के लिए सबसे खराब चीज़ है। उन्होंने कहा, "खेल से एक फिंगर स्पिनर का पूरा कौशल ही छीन लिया गया। आप (अश्विन) और नेथन लायन (ऑस्ट्रेलिया) और वाइट बॉल क्रिकेट खेल सकते थे लेकिन आपके लिए कुछ नहीं बचा।"