टाटा सन्स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन पर शोक जताया है। चंद्रशेखरन ने कहा, "उनमें जीने का जुनून था और यह वास्तव में दुखद है...कि इतनी कम उम्र में उनका निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से...मुझे गहरा दुख पहुंचा है।" मिस्त्री का रविवार को कार दुर्घटना में निधन हो गया।