चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि अमेरिका व अन्य देश 'चीन को नियंत्रित करने के लिए ताइवान का इस्तेमाल' करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "ताइवान...हर जगह भटकने के बाद लौटकर घर ही आएगा...यह शतरंज का कोई मोहरा नहीं है...जिसे दूसरों द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है।" बकौल वांग यी, "चीन फिर से एक होगा।"