कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने 'एक राष्ट्र एक चुनाव' से जुड़े विधेयक को लेकर कहा है, "यह संविधान विरोधी विधेयक है। यह हमारे राष्ट्र की संघवाद के खिलाफ है।" उन्होंने कहा, "हम इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं।" गौरतलब है कि कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को लोकसभा में 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' विधेयक पेश किया।