यह सच नहीं है: मुनाफे को जन सुरक्षा से अधिक महत्व देने वाले आरोपों पर मार्क ज़करबर्ग

व्हिसलब्लोअर फ्रांसेस हॉगेन द्वारा फेसबुक पर लगाए गए मुनाफे को जन सुरक्षा से अधिक महत्व देने वाले आरोपों को लेकर सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने कहा है कि 'यह सच नहीं है'। उन्होंने कहा, "ऐसी खबरें देखकर दुख होता है जो हमारे काम...को गलत तरीके से दिखाती हैं।" बकौल ज़करबर्ग, फेसबुक दुख पहुंचाने वाली सामग्री से मुनाफा नहीं कमाता।