यह सच है: मासिक खर्च को 4 गुना तक कम करने की खबर पर अनअकैडमी के सीईओ

अनअकैडमी के सीईओ गौरव मुंजाल ने कंपनी द्वारा अपने मासिक खर्च को ₹200 करोड़ से घटाकर ₹50-₹60 करोड़ करने की रिपोर्ट को लेकर ट्वीट किया है, "यह सच है।" रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने फंडिंग में कमी आने के कारण कटौती के उपायों की घोषणा की है। इसके तहत कर्मचारियों की छंटनी और शीर्ष अधिकारियों की वेतन कटौती भी होगी।