चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के फाइनल प्रेज़ेंटेशन में पोडियम पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी के मौजूद ना होने पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मैंने एक अजीब सी चीज़ देखी, पाकिस्तान यह चैंपियंस ट्रॉफी होस्ट कर रहा था और पाकिस्तान का कोई नुमाइंदा (प्रतिनिधि) यहां पर मौजूद नहीं था, यह मेरी समझ से बाहर है।"