रूस-यूक्रेन जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गयाना की संसद में संबोधन के दौरान कहा है कि यह समय टकराव में शामिल होने का नहीं बल्कि इसे दूर करने का है। पीएम ने कहा, "यह समय टकराव पैदा करने वाले हालातों को पहचानने और उन्हें दूर करने का है। आगे बढ़ने का मज़बूत मंत्र है 'डेमोक्रेसी फर्स्ट, ह्यूमैनिटी फर्स्ट'।"