'डॉन' के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने कहा है कि 1971 में भारत से मिली हार 'पाकिस्तानी सेना की विफलता' थी। उन्होंने यह टिप्पणी पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के बयान पर दी। दरअसल, जनरल बाजवा ने कहा था, "1971 में पाकिस्तान को मिली हार सैन्य विफलता नहीं बल्कि राजनीतिक विफलता थी।"