inshorts

यह सेना है सिनेमा नहीं, श्रद्धा पर एक शब्द नहीं निकला: ऋचा के विवादित ट्वीट पर एमपी के मंत्री

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के सेना के अपमान वाले विवादित ट्वीट पर मध्य प्रदेश के गृह मंंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "सेना का सम्मान करना सीखें...सेना है सिनेमा नहीं।" मंत्री ने कहा, "श्रद्धा के 35 टुकड़े हो गए आपकी ज़ुबान से शब्द नहीं निकला...राष्ट्रभक्तों को पीड़ा पहुंची है।" बकौल मिश्रा, अभिनेत्री पर कार्रवाई के लिए विशेषज्ञों से राय ले रहे हैं।