यह सैलाब किसी नेता के लिए नहीं है: कुश्ती देखने आए हज़ारों लोगों की तस्वीर शेयर कर अफसर
आईपीएस अधिकारी आरिफ शेख ने ट्विटर पर टोडाभीम (राजस्थान) में हुए कुश्ती दंगल की प्रतिस्पर्धा देखने आए हज़ारों लोगों की तस्वीर शेयर की और लिखा, "यह जन सैलाब किसी नेता के लिए नहीं है।" बकौल रिपोर्ट्स, इसमें अलग-अलग राज्यों के पहलवान आए थे और दंगल वाले मैदान के पास बना पहाड़ दर्शकों की भीड़ से पूरा भर गया था।