इथियोपिया के डलॉल इलाके में कभी ठंडा मौसम नहीं होता और इसे धरती पर सबसे गर्म आबाद जगह माना जाता है। यहां पर सर्दियों के मौसम में भी तापमान 30°C से ऊपर ही रहता है और गर्मियों के दौरान यहां का तापमान 49°C से भी ऊपर पहुंच जाता है। इसे रंग के कारण 'धरती पर मंगल' भी कहा जाता है।