यह हत्या है ना कि दुर्घटना: पुणे में पोर्शा कार हादसे में मारे गए 24-वर्षीय युवक के चाचा
पुणे (महाराष्ट्र) में पोर्शा कार हादसे में मारे गए 24-वर्षीय अनीश अवधिया के चाचा ने कहा है, "आरोपी एक नाबालिग है जो नशे में 240 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से कार चला रहा था...उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था...यह एक हत्या है ना कि दुर्घटना।" अनीश के बाबा ने कहा, "हम कड़ी सज़ा की मांग करते हैं...उसकी ज़मानत रद्द होनी चाहिए।"