यह हमारा देश है, गोरे लोग यूरोप जाओ: कनाडा में खालिस्तानी अलगाववादी

कनाडा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक जुलूस के दौरान खालिस्तानी अलगाववादी 'हम कनाडा के मालिक हैं' कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। खालिस्तानी अलगाववादियों के जुलूस में शामिल लोगों ने कहा, "कनाडा हमारा है, गोरे लोग यूरोप जाओ, इंग्लैंड जाओ।" बकौल रिपोर्ट, कनाडा में यह 'न्यू नॉर्मल' है और खालिस्तानी धीरे-धीरे देश पर 'कब्ज़ा' कर रहे हैं।