यह हर मंदिर की कहानी हो सकती है: तिरुपति में विवाद के बीच पूर्व राष्ट्रपति कोविंद

तिरुपति मंदिर का प्रसाद बनाने में डलने वाले घी में 'फिश ऑयल' और 'बीफ टैलो' की पुष्टि के बीच पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है, "यह समस्या सिर्फ एक मंदिर तक सीमित नहीं हो सकती...हर मंदिर की कहानी हो सकती है।" उन्होंने आगे कहा, "श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद आस्था का प्रतीक है और इसमें मिलावट करना निंदनीय है।"