ऋद्धिमान साहा ने भारतीय टेस्ट टीम से बाहर किए जाने के बाद बताया है कि टीम मैनेजमेंट ने उनसे कहा था कि अब उनका चयन नहीं होगा। उन्होंने कहा, "भारतीय टीम का हिस्सा होने के कारण तब...मैं यह नहीं बता सकता था...यहां तक कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने भी सुझाव दिया था कि...मुझे संन्यास के बारे में सोचना चाहिए।"