यहीं ठोक दूंगा, एक मिनट भी नहीं लगेगा: यूपी में ध्वस्तीकरण का विरोध कर रहे युवक से दारोगा
उत्तर प्रदेश के मेरठ का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक दारोगा एक 21-वर्षीय युवक को 'यहीं ठोक दूंगा, एक मिनट भी नहीं लगेगा' कहता दिख रहा है। दरअसल, पुलिस कथित तौर पर अवैध निर्माण हटाने के लिए पहुंची थी और इसी दौरान दारोगा और युवक के बीच बहस हुई थी जिसके बाद दारोगा ने उसे धमकी दी।