यात्रा करने में असमर्थ: भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने की कार्रवाई पर हाईकोर्ट से चोकसी

पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी ने यात्रा करने में असमर्थ होने का दावा करते हुए उसे भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने की कार्रवाई रद्द करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दी है। चोकसी ने बताया है उसे एंटिगा व बारबुडा में इलाज की अनुमति मिली है और फिट घोषित किए जाने के बाद ही वह डोमिनिका जा पाएगा।