inshorts

यात्रियों की कम संख्या के कारण रद्द की गई दूसरी 'श्री रामायण यात्रा' ट्रेन: आईआरसीटीसी

आईआरसीटीसी ने सोमवार को बताया कि 24-अगस्त को चलने वाली दूसरी 'श्री रामायण यात्रा' ट्रेन यात्रियों की संख्या कम होने के कारण रद्द कर दी गई। 'भारत गौरव' के तहत रामायण श्रृंखला की यह दूसरी ट्रेन थी। गौरतलब है, भारतीय रेलवे ने भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए 21-जून से 'भारत गौरव' ट्रेन शुरू की थी।