यात्रियों के लिए बस, बस के लिए रेल!: ट्रेन से बसों के परिवहन की तस्वीरें शेयर कर रेल मंत्री
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मालगाड़ी के ज़रिए नवलूर (कर्नाटक) से 1,872 किलोमीटर दूर टाटानगर (झारखंड) तक 52 बसों के परिवहन की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। वैष्णव ने लिखा, "यात्रियों के लिए बस! बस के लिए रेल!" गौरतलब है कि रेलवे ने मौजूदा वित्त वर्ष में दिसंबर 2022 तक माल ढुलाई से ₹1.20 लाख करोड़ कमाई की है।