यात्री को झारखंड के रेलवे स्टेशन पर पीटते दिखे ट्रेन के 5 कोच अटेंडेंट, हुए गिरफ्तार
कोडरमा (झारखंड) के रेलवे स्टेशन पर एक यात्री को पीटते हुए क्षिप्रा एक्सप्रेस के 5 कोच अटेंडेंट का वीडियो ऑनलाइन सर्कुलेट हो रहा है। कर्मचारियों ने 1 अन्य यात्री को भी पीटा था और पांचों गिरफ्तार हो गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, जनरल टिकट वाले दोनों यात्रियों से आरोपियों ने एसी कोच की कंफर्म्ड सीटें दिलाने के लिए ₹3,000-₹3,000 मांगे थे।