डंज़ो के डिलीवरी एजेंट का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह एक यात्री को पैकेज देने के लिए चलती ट्रेन के साथ भागता दिख रहा है। एजेंट ने तेज़ दौड़कर यात्री को पैकेज पकड़ा दिया जिसके बाद यात्री को खुश होते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया यूज़र्स ने इसकी तुलना 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के सीन से की है।