ह्यूस्टन (अमेरिका) में एक फ्लाइट में शख्स द्वारा अन्य यात्रियों को न्यूड तस्वीरें भेजे जाने के बाद साउथवेस्ट एयरलाइंस के पायलट ने फ्लाइट कैंसल करने की चेतावनी दी जिसका वीडियो सामने आया है। पायलट को वीडियो में यह कहते सुना जा सकता है, "अगर यह जारी रहा, तो मुझे विमान से उतरना पड़ेगा...न्यूड तस्वीरें भेजना बंद करो।"