यात्री ने ट्रेन में मिली चादर पर चिपके बालों की तस्वीरें शेयर कीं, रेलवे ने दी प्रतिक्रिया

दिल्ली-दरभंगा ट्रेन में मिली गंदी चादर और तकिए के कवर की तस्वीरें एक यात्री ने ट्वीट की हैं। उसने लिखा, "दूसरे लोगों के बाल चिपके हुए हैं और बदबू भी आ रही है जैसे कि ये पहले इस्तेमाल हुए हैं लेकिन धोए नहीं गए।" भारतीय रेलवे ने लिखा, "आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारी को अवगत कराया है।"