यात्री ने दिखाया वंदे भारत ट्रेन में परोसा गया खाना, सरकार ने शेयर किया उसका वीडियो
जलंधर (पंजाब) से दिल्ली के लिए शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन में परोसे गए खाने का वीडियो एक यात्री ने शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि यात्री को कटलेट, आलू का पराठा, दही, मफिन, चाय का प्री-मिक्स, ब्राउन ब्रेड और मक्खन आदि दिया गया। सरकार ने यह वीडियो X पर शेयर किया है।