विवाद के बाद फ्लाइट अटेंडेंट को घूंसा मारने के आरोप में अमेरिका में 33-वर्षीय एक शख्स गिरफ्तार हुआ है। यह वाकया मेक्सिको से लॉस ऐंजिलिस जा रही फ्लाइट में हुआ जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरलाइन ने आरोपी शख्स पर प्रतिबंध लगा दिया है और उसे 20 साल जेल की सज़ा हो सकती है।