यात्री ने शेयर किया एअर इंडिया फ्लाइट के खाने में मिले कीड़े का वीडियो; एयरलाइन ने दिया जवाब

एअर इंडिया के बिज़नेस क्लास के एक यात्री ने सोमवार को एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि मुंबई-चेन्नई की फ्लाइट में उसे जो खाना दिया गया था, उसमें एक कीड़ा चल रहा था। एअर इंडिया ने इसके जवाब में कहा, "आपको इस अनुभव का सामना करना पड़ा...इसके लिए हम माफी मांगते हैं...हम केटरिंग टीम के साथ यह मुद्दा उठाएंगे।"