कंपाला (युगांडा) में पैरा-बैडमिंटन इंटरनैशनल में हिस्सा लेने पहुंची भारतीय टीम के होटल से 100 मीटर दूरी पर मंगलवार को 2 विस्फोट हुए। हालांकि, भारतीय टीम के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। भारतीय मुख्य कोच गौरव खन्ना ने कहा, "इससे हमारे कार्यक्रम पर असर नहीं होगा...हमारे पास 54 खिलाड़ियों समेत एक बड़ा दल है जो टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं।"