युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में ली अपनी पहली हैट्रिक

राजस्थान रॉयल्स के लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल ने सोमवार को केकेआर के खिलाफ हैट्रिक ली जो आईपीएल में उनकी पहली हैट्रिक है। 31-वर्षीय चहल ने अपने आखिरी ओवर में 4 विकेट लिए। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर वेंकटेश अय्यर का विकेट लिया जबकि चौथी, पांचवीं व छठी गेंद पर क्रमश: श्रेयस अय्यर, शिवम मावी और पैट कमिंस के विकेट लिए।