युद्ध अपराधी सीधे नर्क में जाते हैं: संयुक्त राष्ट्र में रूस से यूक्रेन
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में यूक्रेन के राजदूत सर्गेई किसलित्चा ने अपने रूसी समकक्ष वैसिली नेबेन्ज़िया से कहा है, "युद्ध अपराधियों के लिए...प्रायश्चित नहीं होता। वे सीधे नर्क जाते हैं।" उनका बयान रूस द्वारा यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा के बाद आया है। गौरतलब है, फरवरी में सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता रूस के पास है।