पूर्वी यूक्रेन में रूस द्वारा नया आक्रमण शुरू करने के बाद यूक्रेन ने कहा है कि युद्ध का दूसरा चरण शुरू हो गया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि पूरी रूसी सेना के एक बहुत बड़े हिस्से का फोकस अब इस हमले पर है। उन्होंने कहा, "वे चाहे कितने भी रूसी सैनिक भेज दें, हम उनसे लड़ेंगे।"