युद्ध के बीच यूक्रेन का 'हमारे किसानों से पंगा मत लो' शीर्षक वाला वीडियो हुआ वायरल

रूसी आक्रमण के बीच यूक्रेन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 'हमारे किसानों से पंगा मत लो' शीर्षक के साथ पोस्ट किया गया वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में यूक्रेनी किसान टैंक समेत अन्य सैन्य उपकरण ट्रैक्टर से खींचते हुए दिख रहे हैं। यूक्रेन ने कहा, "संभवत: किसानों से हारना 'दुनिया की सबसे बड़ी सेना' के लिए थोड़ा शर्मनाक होगा।"