युद्ध के बीच यूक्रेन को तोप, बख्तरबंद गाड़ियां समेत $80 करोड़ की और सैन्य सहायता देगा यूएस

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने युद्ध के बीच यूक्रेन के लिए $80 करोड़ की नई सैन्य सहायता को मंज़ूरी दी है जिनमें अतिरिक्त हेलीकॉप्टर्स और तोपें शामिल हैं। इनमें बख्तरबंद गाड़ियां, रासायनिक, जैविक और परमाणु युद्ध की स्थिति में सैनिकों को बचाने के लिए पोशाक भी शामिल हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने मदद के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।