रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कीव में कथित तौर पर लूटपाट करते पकड़े गए एक लुटेरे की पैंट नीचे कर उसे लैंप पोस्ट से बांध दिया गया जिसकी तस्वीर सामने आई है। स्थानीय लोगों द्वारा पकड़े जाने के बाद आरोपी को पेट्रोल स्टेशन के पास बांधा गया। रूसी आक्रमण के बाद से यूक्रेन में कई जगहों पर लूटपाट की खबरें हैं।