युद्ध के बीच रूस ने एयरलाइंस को 18-65 वर्ष के पुरुषों को टिकट न बेचने का दिया आदेश: खबर
क्रेमलिन ने कथित तौर पर रूसी एयरलाइंस को आदेश दिया है कि वे 18-65 वर्ष के पुरुषों को अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के टिकट न बेचें। इससे पहले खबरें थीं कि युद्ध के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लामबंदी के आदेश के बाद लोग रूस छोड़ रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, सरकार से अनुमति पाए लोगों को ही रूस छोड़ने की इजाज़त होगी।