युद्ध के बीच लोगों के शहर छोड़ने पर यूक्रेनी राजधानी से निकलने के मार्ग पर लगा ट्रैफिक जाम
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेनी राजधानी कीव से निकलने के मार्ग पर कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लगने की तस्वीरें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कीव पर एयर स्ट्राइक शुरू होने के बाद लोगों ने वहां से निकलना शुरू किया। वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने देश में मार्शल लॉ लागू कर कहा कि लोग अपने घरों में रहें।