युद्ध प्रभावित इलाकों से निकलकर यूक्रेन के पश्चिमी इलाकों में जाएं भारतीय: दूतावास

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को यूक्रेन के युद्ध प्रभावित इलाकों से निकलकर पश्चिमी इलाकों की ओर जाने के लिए कहा है। दूतावास ने बताया कि यूक्रेनी रेलवे कीव से पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बिना कोई किराया लिए अतिरिक्त आपात ट्रेनें चला रही है जिनकी समय सारणी रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध है।