युद्ध में 1,000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए: यूक्रेन

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध में 1,000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए हैं। बकौल रक्षा मंत्रालय, "रूस की स्थापना के बाद से किसी भी सशस्त्र संघर्ष में लड़ाई के दौरान उसके इतने सैनिक हताहत नहीं हुए।" वहीं, यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के पहले दिन 137 यूक्रेनी नागरिक और सैन्यकर्मी मारे गए।