यूक्रेन ने दावा किया है कि इस साल 24 फरवरी को रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद से 27 अगस्त तक लगभग 46,500 रूसी सैनिक मारे गए हैं। इसके अलावा, यूक्रेन ने 1,939 टैंक, 1,045 आर्टिलरी और 3,165 वाहन व फ्यूल टैंक, 836 ड्रोन्स, 148 एयर डिफेंस सिस्टम, 202 हेलीकॉप्टर्स, 234 मिलिट्री जेट्स भी तबाह करने का दावा किया है।