युद्ध शुरू होने के बाद से 44 लाख से अधिक लोग यूक्रेन से कर चुके हैं पलायन: यूएन

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के अनुसार, फरवरी में युद्ध शुरू होने के बाद से 44 लाख+ लोग यूक्रेन से पलायन कर चुके हैं। इनमें से करीब 2.1 लाख गैर-यूक्रेनी हैं। एएफपी के अनुसार, यूक्रेन से पलायन किए लोगों में लगभग 90% महिलाएं और बच्चे हैं, क्योंकि यूक्रेनी अधिकारी सैन्य उम्र के पुरुषों को जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं।