युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन से 27.5 लाख+ लोग यहां आ चुके हैं: पोलैंड

पोलैंड के प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को बताया कि 24 फरवरी को रूस के हमला शुरू करने के बाद से अब तक यूक्रेन से 27,57,000 से अधिक लोग पोलैंड में प्रवेश कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को यूक्रेन से करीब 26,800 लोग पोलैंड में दाखिल हुए थे। बकौल यूएन, अब तक 47 लाख+ लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं।