युद्धग्रस्त यूक्रेन से अब तक हिमाचल के 418 छात्र भारत वापस लौटे, 58 अभी आने बाकी: सीएम

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को बताया कि युद्धग्रस्त यूक्रेन से राज्य के 418 छात्र वापस आ चुके हैं जबकि 58 छात्रों का आना अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ छात्र यूक्रेन में तो कुछ आस-पास के देशों में हैं। बकौल ठाकुर, सभी छात्र सुरक्षित हैं और उनके जल्द वापस आने की उम्मीद है।