विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) बंदरगाह पर युद्धपोत आईएनएस रणविजय में शनिवार शाम आग लगने से 4 नौसैनिक घायल हो गए। पूर्वी नौसेना कमान ने बताया है कि आग बुझाने के दौरान घायल हुए इन नौसैनिकों का इलाज आईएनएचएस कल्याणी में चल रहा है। साथ ही आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच के आदेश जारी किए गए हैं।